period

नई दिल्ली। मुंबई बेस्ड एक भारतीय कंपनी ने पीरियड्स के दौरान फीमेल एंप्लाय को एक दिन की छुट्टी देने की पहल की है। ये सब कुछ सोशल मीडया अवेयरनेस कैम्पेन के लिए शुरू किया गया है। मुंबई की डिजिटल मीडिया कंपनी ‘कल्चरल मशीन’ ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल ‘ब्लश’ पर एक विडियो अपलोड किया है। जहां पीरियड्स के दौरान ऑफिस लाइफ वाले फीमेल एंप्लाय के एक्सपीरियंस को लेकर एक सर्वे दिखाया गया है।

इसमें एक फीमेल एंप्लॉय पीरियड्स के दिन के बारे में कहती हैं, ‘मैं बस उस दिन घर जाना चाहती हूं।’ वहीं, एक और महिला कहती है, ‘कभी-कभी आपको अपने मेल बॉस के साथ समझदारी से काम लेना होता है। यह काफी असहज होता है।’ वीडियो के आखिर में कंपनी ने खुलासा किया कि महिलाओं कर्मचारियों को उस वक्त हैरान कर दिया जब पीरियड्स के दिनों में एक दिन की छुट्टी देने का ऐलान किया।

यानी महिला कर्मचारियों को पीरियड्स के पहले दिन छुट्टी दी जाएगी। कंपनी के इस फैसले पर एक महिला कर्मचारी ने कहा, ‘ये बेहद अद्भुत है। इधर, कल्चर मशीन की एचआर प्रेजिडेंट एस.मजूमदार ने बताया कि यह जिंदगी का हिस्सा है। इसका मकसद हमारे कॉन्टेंट में संस्था के मूल्यों को जोड़ना है। यह शर्म की बात नहीं है, यह जिंदगी का हिस्सा है।’

कंपनी के को-फाउंडर वेंकट प्रसाद ने कहा कि फैसले का मकसद महिला कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना है। चीफ टेक्नॉलजी ऑफिसर का कहना है कि हम चाहते हैं कि हमारे सभी एंप्लॉय खुद को प्रोत्साहित महूसूस करें, भारत जैसे सोसाइटी में महिला सशक्तिकरण को सिर्फ चर्चा तक सीमित नहीं रखना चाहिए।

Adv from Sponsors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here