नई दिल्ली:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह में गर्मी का असर रहा और अधिकतम तापतान के 40 डिग्री सेल्सियस पार करने की संभावना है।

शहर में स्थित सफदरजंग वेधशाला ने बताया कि न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है।

आज सुबह साढ़े आठ बजे 39 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों ने दिन के दौरान आसमान मुख्यरूप से साफ रहने और धूल भरी आंधी चलने का अनुमान लगाया है।

मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Adv from Sponsors