mahendra-singh-dhoni

नई दिल्ली (ब्यूरो, चौथी दुनिया)। महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने के बाद संकेत दे दिए थे कि अब वो जिस रुप में दिखाई देंगे, उसका अंदाजा विरोधी टीमों को भी नहीं होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे वार्म मैच में ऐसा ही देखने को मिला।  क्रीज पर आए महेंद्र सिंह धोनी ने ऐसा छक्का मारा कि किवी खिलाड़ी भी निहारते ही रह गए।

न्यूजीलैंड के खिलाफ ओवल में 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन और दिनेश कार्तिक के विकेट खो दिए थे। कप्तान विराट कोहली और  धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दौरान धोनी ने एक ऐसा शॉट मारा जो किसी को भी समझ में नहीं आया।

25वां ओवर ट्रेंट बोल्ट फेंक रहे थे। धोनी के सामने ओवर की तीसरी गेंद शॉर्ट पिच थी, ऑफ स्टंप के बाहर जा रही थी। शायद ट्रेंट धोनी को डराना चाहते थे। लेकिन धोनी ने ऐसा पलटवार किया कि सबकी हंसी छूट गई। उन्होने कदम हवा में उछले और उन्होंने कवर के ऊपर से ऐसा शॉट लगाया, जो पूरी रफ्तार के साथ बाउंड्री के बाहर गिरा। धोनी के इस शॉट से न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भी दंग रह गए।

वीडियो- देखने के लिए यहां क्लिक करें 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वॉर्म-अप मैच में भारत ने डकवर्थ-लुईस नियम की मदद से न्यूजीलैंड को 45 रनों से हरा दिया। न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 189 रनों पर ऑल आउट हो गई थी, जिसके जवाब में भारत ने 26 ओवरों में 129/3 का स्कोर बनाया था और तभी बारिश आ गई।

Adv from Sponsors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here