decision on ram-rahim today

नई दिल्ली: सिरसा स्थित डेरा सच्चा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआइ की विशेष अदालत आज दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में सजा सुनाने जा रही है। इस फैसले से पहले किसी भी तरह की अराजक गतिविधि से निपटने के लिए और हिंसा से आम लोगों के बचाने के लिए अराजक तत्वों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गये हैं.

आपक बता दें सुबह से ही पूरा रोहतक और सिरसा सेना की निगरानी में है। राम रहीम को 25 अगस्त को दोषी करार दिया गया था। सजा सुनाने के लिए रोहतक की सुनारिया जेल में दोपहर बाद 2.30 बजे विशेष कोर्ट लगाई जाएगी। जज मामले की कार्यवाही के लिए पंचकूला से हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए हैं। उन्हें सरकार ने जेड प्लस सिक्योरिटी दी है।

यह पहली बार होगा जब हरियाणा के किसी जेल परिसर में अदालत लगाकर सजा सुनाई जाएगी। राम रहीम को न्यूनतम सात साल व अधिकतम उम्रकैद की सजा हो सकती है। 15 साल पुराने इस मामले में सब्र और हिंसा के बाद पीडि़त साध्वियों को न्याय मिलेगा।

सीबीआइ के विशेष जज जगदीप सिंह हेलीकॉप्टर के जरिए पंचकूला से रोहतक में स्थित सुनारिया जेल रवाना हो गए हैं। उनकी सुरक्षा में एसपी स्तर के अधिकारी एवं कमांडो तैनात हैं। वह 40 मिनट में रोहतक पहुंच जाएंगे। सुनारिया रोहतक से करीब दस किलोमीटर दूर है। सजा सुनाने के बाद जगदीप सिंह को तुरंत कड़ी सुरक्षा में वापस लाया जाएगा। सजा के बाद होने वाली प्रतिक्रिया से निपटने के लिए हरियाणा सरकार ने कड़े बंदोबस्त किए हैं। पुलिस महानिदेशक बीएस संधू के अनुसार अर्धसैनिक बलों की २६ कंपनियां तथा पुलिस तैनात की जा चुकी है। सेना की कई कंपनियों को विकल्प के तौर पर रखा गया है। यदि कोई उपद्रव होता है तो देखते ही गोली मारने के आदेश दिए जा चुके हैं।

Adv from Sponsors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here