दिल्ली में एक सनकी आशिक ने प्रेमिका पर महज शक पर उसकी जान लेने की कोशिश की। लड़की गंभीर रूप से घायल है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सनकी आशिक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शक था की उसकी गर्लफ्रेंड का अफेयर दूसरे लड़के से भी चल रहा है।

वारदात दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में अंजाम दिया। जहां लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड पर बीच सड़क पर सारेआम चाकू से हमला किया। लड़के ने पास से लड़की के गर्दन को काटने की कोशिश की लेकिन ज़खम ज़्यादा गहरे नहीं हुए, घायल लड़की को आस पास के लोगों ]लड़की को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल लड़की खतरे से बाहर है और यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जो वीडियो सामने आया है उसमे भी साफ-साफ दिखाई दिया कि एक दीपक नाम का शख्स अपनी बाइक पर अपनी प्रेमिका को घुमा रहा है। फिर कुछ देर बाद लड़की जैसे ही बाइक से उतरकर पैदल आगे बढ़ती है, पीछे से प्रेमी लड़की के गर्दन पर चाकू से वार करता है। लड़की इस हमले में लहूलुहान होकर बीच सड़क पर गिर जाती है।

आरोपी दीपक यादव को अपनी प्रेमिका पर शक था की वो उसे धोखा दे रही है। पीड़ित लड़की लोनी की रहने वाली है और अक्सर वो फर्श बाज़ार में रहने वाली अपनी बहन के यहां रहने आती थी। पिछले तीन साल से दीपक और लड़की एक दूसरे को जानते थे । कुछ दिनों से दीपक अपनी प्रेमिका पर शक करने लगा था जिसकी वजह से उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। है।

Adv from Sponsors