दिल्ली: प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी का महासचिव बनाए जाने के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ साथ एनडीए के सहयोगी दल भी लगातार कांग्रेस पर हमलवार है। इसी कड़ी में बिहार के बीजेपी नेता और राज्य सरकार में मंत्री विनोद नारायण झा का प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान सामने आया है। विनोद नारायण झा ने रॉबर्ट वाड्रा का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी पर तंज कसा है।

दरअसल विनोद नारायण झा का कहना है कि सुंदर चेहरे से चुनाव नहीं जीते जाते। लेकिन सुंदर होने के अलावा प्रियंका की कोई राजनीतिक उपलब्धि नही है। हालाकिं विनोद नारायण झा इस दौरान इस बात का भी जिक्र करना नही भूले कि प्रियंका गांधी रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी हैं जिनपर जमीन घोटाले और कई भ्रष्टचार के मामलों में लिप्त रहने का आरोप है।

वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का प्रियंका गांधी के राजनीति में पदार्पण पर कहना है कि जिस तरह सपा बसपा गठबंधन में कांग्रेस को दरकिनार किया गया है। ऐसे में कांग्रेस प्रियंका गांधी को महासचिव बनाकर सपा और बसपा को डराना चाहती है। इसके साथ ही सुशील कुमार मोदी ने कहा कि प्रियंका के राजनीति में प्रवेश से रॉबर्ट वाड्रा का मामला सुर्खियों ने बना रहेगा।

गौरतलब है कि हाल ही में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव नियुक्त करते हुए आगामी लोकसभा चुनावों के मध्येनजर उत्तर प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहें हैं कि प्रियंका गांधी लोकसभा चुनावों में उतर सकती है।

भले ही जहां एक तरफ कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी के चुनावी समर से उतरने से कांग्रेस मजबूत होगी। लेकिन वहीं बकौल गृह मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में बड़ी चुनौती नही मानती।

Adv from Sponsors