banglore-Molestattion

नई दिल्ली (ब्यूरो, चौथी दुनिया): चर्चित बेंगलुरू छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों की पहचान करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। ये सभी आरोपी डिलवरी ब्यॉय का काम करते हैं। अब इस मामले में चौंकाने वाली जानकारी मिल रही है।

पीड़िता नार्थ ईस्ट की रहने वाली थी जिस पर शातिरों की निगाह काफी दिनों से लगी हुई थी। 31 दिसंबर की रात 2 बजे आरोपी घूम रहे थे। तभी उनकी नजर पीड़िता पर पड़ी जो रात 2 बजे ऑटो से उतर कर घर जा रही थी। जैसे ही वो ऑटो से उतरी आरोपियों ने उन्हे दबोच लिया।

ये बात खुद आरोपियों ने अपने बयान में कबूली है। आरोपियों ने कबूला की जब पीड़िता अपने दोस्त के घर से निकली उन्होने उसे तभी देख लिया था और उसका पीछा करना शुरू किया था। छेड़छाड़ की ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। जिसके आधार पर हैवानों की धरपकड़ हुई थी।

Adv from Sponsors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here