alchohal-ban-nitish-kumar-bjpशराबबंदी को क्रांतिकारी कदम करार देते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दावा किया कि सभी संप्रदाय के लोगों द्वारा शराब पर प्रतिबंध का राज्य में समर्थन मिल रहा है। मुख्यमंत्री को अहम कामयाबी तब मिली जब उनकी अपील पर मुख्य विपक्षी दल भाजपा 21 जनवरी को प्रस्तावित11 हजार किमी लंबी मानव श्रृंखला में शामिल होने को राजी हो गई।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने घोषणा की कि बिहार के सभी केंद्रीय मंत्री, भाजपा सांसद, विधायक,पदाधिकारी और कार्यकर्ता शराबबंदी के खिलाफ मानव श्रृंखला में शामिल होंगे। राजद ने भी मुंख्यमंत्री की अपील पर मानव श्रृंखला का समर्थन करने का ऐलान किया है।  लालू प्रसाद ने कहा कि उनकी पार्टी भी इस अभियान को सफल बनाने में पूरा समर्थन करेगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की थी कि वे दलगत राजनीति से बाहर निकलकर शराबबंदी के खिलाफ मानव श्रृंखला में शामिल हों। इसके कुछ घंटों के बाद ही दलों का समर्थन आना शुरु हो गया। मानव श्रृंखला में बिहार कोटे के केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, राजीव प्रताप रुडी, गिरिराज सिंह और रामकृपाल यादव  भी शामिल होंगे। नीतीश कुमार के इस शराबबंदी अभियान को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद ने भी सराहा है।

Adv from Sponsors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here